क्या चोट लगने या कट जाने पर आपका खून लगातार बहता रहता है और वह जल्दी नहीं जमता, तो यह स्थिति खतरनाक हो सकती है और इसका कारण होता है हीमोफीलिया नामक स्वास्थ्य स्थिति। हालांकि यह दुर्लभ है, लेकिन बहुत खतरनाक है। इसलिए इस बीमारी के बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए।हीमोफीलिया एक अनुवांशिक बीमारी है जिसमें शरीर के किसी हिस्से से रक्तस्राव होने लगता है रक्त का थक्का नहीं जम पाता। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बीमारी का कारण एक रक्त प्रोटीन की कमी होती है, जिसे ‘क्लॉटिंग फैक्टर’ कहा जाता है। इस फैक्टर की वजह से ही जब खून बहता है तो थोड़ी देर में वह उसका थक्का जमाकर बहने से रोक देता है। इसके अलावा रक्त में थ्राम्बोप्लास्टिन की कमी से भी खून लगातार बहता रहता है। ऐसी स्थिति में चोट या खरोंच लगने पर तुरंत उपचार की ज़रूरत होती है, यदि ऐसा न किया जाए तो यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है। यदि शरीर के किसी अंदरूनी हिस्से या नाजुक अंग से रक्तस्राव होने लगे तो मरीज की जान भी जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह रोग महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती है।