करी पत्ते का इस्तेमाल पोहा, नमकीन, दाल और सब्ज़ियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए तो फायदेमंद हैं ही साथ ही वज़न घटाने में भी मददगार है। करी पत्ता कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है, लेकिन करी पत्ते को आप सिर्फ तड़के के रूप में ही इस्तेमाल नहीं कर सकतें, बल्कि इसकी चाय भी बहुत फायदेमंद होती है। करी पत्ते की हर्बल चाय तेज़ी से वज़न कम करने में मदद करती है।हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज़ाना सुबह-सुबह करी पत्ते चाय पीने से बैड शरीर से बैड कॉलेस्ट्रोल कम होता है। इसमें एक केमिकल कंपाउंड होता है जो मेटाबॉलिज्म रेट को तेजी से बूस्ट करता है। जिससे शरीर की चर्बी पिघलने लगती है और वज़न तेज़ी से कम होता है।10-20 करी पत्ते को साफ करके थोड़े से पानी में उबाल लें। थोड़ी देर बाद इसे छान लें और स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। करी पत्ते की हर्ब चाय तैयार है। सुबह खाली पेट रोज़ाना इसे पीने बढ़ा हुए पेट तेज़ी से कम होने लगेगा।