लाइफ स्टाइल (Rashtra Pratham) दिवाली एक ऐसा अवसर है, जब हर कोई नए कपड़े पहनकर सज−धजकर रहना चाहता है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों से लेकर खुद को पूरी तरह से एक नए रूप में ढालना चाहते हैं और जब बात महिलाओं की हो तो वे दिवाली के लिए नए कपड़े खरीदने के साथ−साथ अपने मेकअप पर भी पूरा ध्यान देती हैं। आपका मेकअप ऐसा होना चाहिए जो आपके रूप को और भी ज्यादा निखारे और आपके ओवरऑल लुक को कॉम्पलीमेंट करे।मेकअप एक्सपर्ट कहते हैं कि दिवाली यकीनन एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। लेकिन जब आप इस फेस्टिवल के लिए तैयार होती है तो आपको अपने मेकअप बेस को लाइट ही रखना चाहिए। वैसे भी इन दिनों लाइट और न्यूड मेकअप काफी चलन में है। लाइट बेस आपके फेस को एक नेचुरल कवरेज देता है, जिससे आपका लुक निखरकर सामने आता है।