खिली चटख धूप का आखिर क्या है वायु प्रदूषण से कनेक्शन

चांदनी चौक में खरीदारी करने आए सुबोध कुमार से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जब यह पूछा गया कि आज आप दिल्ली की आबोहवा को कैसा मान रहे हैं तो उनका कहना था कि धूप खिली हुई है और आज प्रदूषण नियंत्रण में है। इसी तरह, यहां परिवार के साथ शादी की खरीदारी करने आईं रश्मि ने पूछने पर बताया कि आज आसमान साफ है और प्रदूषण नहीं के बराबर लग रहा है। लेकिन, जब इन दोनों को यह बताया गया कि इस समय इस क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 364 है, जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।