लाइफ स्टाइल (Rashtra Pratham) चाय” का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह नें पानी आ जाता है। इसकी खुश्बू के साथ अधिक्तर लोगों की सुबह होती है। कुछ लोगों तो बेड टी के बिना सुबह उठ भी नहीं पाते हैं। हालांकि, वो इससे अंजान हैं कि बेड टी या खाली पेट चाय पीने की उनकी ये आदत कितनी घातक साबित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बेड टी कई तरह से हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसमें कई तरह के ऐसिड मौजूद होते हैं, जो अल्सर या पेट संबंधित अन्य समस्याओं को बुलावा देते हैं। इतना ही नहीं इससे मेटाबॉलिज्म घटता है और हार्ट रेट बढ़ जाता है।