एक्ट्रेस Urvashi Rautela ने पहनी बॉडीकॉन गाउन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला  अपने शानदार फैंशन सेंस और महंगे आउटफिट्स की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनका हर लुक आग लगा देता है. उर्वशी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेक्सी डिजायनर बॉडीकॉन गाउन में दो वीडियो शेयर किए हैं, जो दुबई के ब्रांड अमेटो काउचर के वार्डरोब से हैं, इन गाउन्स की कीमत आपका दिमाग हिला देगी.उर्वशी ने जो वीडियो शेयर किया है, उनमें एक में उन्होंने बेहद खूबसूरत स्किन कलर का लॉन्ग बॉडीकोन गाउन पहना है. जिसमें वो क्लीवेज फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं. उन्होंने अपने लुक को रफ्ड केप के साथ पेयर किया जो एक लंबी ट्यूल टेल के साथ है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मुझे मिस यूनिवर्स के इतिहास में सबसे पसंदीदा और सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला भारतीय बनाने के लिए धन्यवाद. ये ब्रह्मांड से मिला अद्भुत गिफ्ट है जिसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं