अक्सर शरीर लगता है भारी? नजरअंदाज न करें मानसिक थकान के ये शुरुआती संकेत

कई बार काम न करने का मन करना सिर्फ आलस नहीं, बल्कि मानसिक थकान का संकेत हो सकता है, जिसके पीछे नींद की कमी, तनाव या ज्यादा स्क्रीन टाइम जैसी वजहें होती हैं।

कई बार सुबह उठने के बाद भी मन काम करने का नहीं करता। जरूरी काम शुरू करने में परेशानी होती है, छोटी-छोटी चीजों पर चिड़चिड़ापन होने लगता है और लगातार ऐसा महसूस होता है जैसे दिमाग थक गया हो।

ऐसे में हम अक्सर खुद को “आलसी” कह देते हैं, लेकिन हर बार काम करने का मन न करना आलस नहीं होता। कई बार इसके पीछे नींद की कमी, लगातार तनाव, बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम, अनियमित दिनचर्या या मानसिक थकान जैसी वजहें हो सकती हैं।