‘अंतिम’ में महिमा मकवाना के साथ इंटिमेट और किसिंग सीन करते हुए घबारा गए थे सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को लेकर चर्चा में हैं। यह दोनों सितारे इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान और आयुष शर्मा के अलावा अभिनेत्री महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।’अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में आयुष शर्मा ने माहिका मकवाना के साथ कई बोल्ड, किसिंग और इंटिमेट सीन किए हैं। अभिनेत्री के साथ इंटिमेट सीन करने को लेकर अब आयुष शर्मा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि माहिका मकवाना के साथ इंटिमेट और किसिंग सीन करने हुए वह काफी असहज हो गए थे।