कोरोना का नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, कई देशों ने उठाए सख्‍त कदम

स्वास्थ्य समाचार (Rashtra Pratham) :- कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की दहशत दुनिया के कुछ देशों में साफतौर पर देखी जा रही है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि भारत में इस नए वैरिएंट का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। कोरोना का नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में पाया गया है।

इसकी वजह से वहां पर कोरोना के मामलों में तेजी भी देखने को मिल रही है। इसके मद्देनजर ब्रिटेन के बाद अब इजरायल ने भी अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। विभिन्‍न देशों में इसको लेकर व्‍याप्‍त खौफ को देखते हुए ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं आस्‍ट्रेलिया ने इसकी जांच करने की बात कही है।