स्वास्थ्य समाचार (Rashtra Pratham) :- कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी तक दुनियाभर के लोगों पर मंडरा रहा है। अब एक नए शोध में यह सामने आया है कि दक्षिण एशियाई लोगों में एक ऐसा जीन होता है, जो फेफड़ों के खराब होने और कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति में खतरे को काफी बढ़ा देता है। इस जीन की वजह से दक्षिण एशियाई लोगों में कोरोना संक्रमण से मौत की दर में इजाफा होता है। आक्सफोर्ड यूनिवसिर्टी द्वारा किए गए इस शोध दक्षिण एशियाई लोगों को कोविड-19 से अतिरिक्त सतर्क होने के लिए चेताया है।