कोरोना के खिलाफ 77.8 फीसदी कारगर Covaxin

स्वास्थ्य समाचार(Rashtra Pratham) :- कोरोना के खिलाफ देश में टीकाकरण की रफ्तार लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच, भारतीय वैक्सीन, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Bharat Biotech vaccine Covaxin) के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़े प्रकाशित हो चुके हैं। द लैंसट (The Lancet) द्वारा प्रकाशित किए आंकड़ों के मुताबिक, कैवैक्सीन कोरोना वायरस के अधिक तेजी से संक्रमण वाले डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसद प्रभावी है। बता दें कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट देश और दुनिया में अब भी चिंता का विषय बना हुआ। ऐसा माना जाता है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के पीछे भी डेल्टा वेरिएंट है।