रायबरेली में शारीरिक दक्षता परीक्षा में बिगड़ी 21 अभ्यर्थियों की तबीयत

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा गोरा बाजार में पीएसी मैदान में कराई जा रही है। रविवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए लखनऊ जोन के जनपदों के अभ्यर्थी शहर पहुंचे।

 उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा पीएसी मैदान में कराई जा रही है। रविवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए आस पास के जनपदों के अभ्यर्थी शहर पहुंचे। इस दौरान दौड़ में करीब 20 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

रायबरेली में पीएसी परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार को सर्वर की तकनीकी समस्या अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गई। सुबह की दौड़ निर्धारित समय से करीब तीन घंटे बाद शुरू हुई। दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर, कमजोरी व मोच आने से अभ्यर्थी गिर पड़े। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।