खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में कई होटलों और रेस्तरां में मिलावटखोरी व स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाया गया। 24 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हुई।
खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी एवं मानकों के उल्लंघन की स्थिति डराने वाली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी में नामी-गिरामी होटलों और रेस्तरांओं तक का किचन प्रदूषित मिला। वेज और नान-वेज एक ही बर्तन में बन रहा था।
अयोध्या जैसे कई शहरों के होटलों में काकरोच और चूहे घूमते मिले। 24 और प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन व अन्य विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। 174 प्रतिष्ठानों को कमियों को दुरुस्त करने के लिए सुधार नोटिस दिया गया।