देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस बीच, देश पर कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। यदि आप ऐसे लोगों में हैं, जिन्हें लगता है कि अब देश में कोरोना का खतरा नहीं है, कोरोना पूरी तरह खत्म हो गया है तो आप गलत हैं। भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। ऐसे में अगर हमने सावधानी नहीं बरती तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं।