शरीर में बढ़ी हुई कोलेस्ट्राल की मात्रा आपके परेशानियां देने के साथ ही आपका शरीर बेडौल भी बना सकता है। लेकिन प्राकृतिक चिकित्सा के कुछ टिप्स अपनाए जाएं तो काफी फिट एवं सेहतमंद रहा जा सकता है। जानिए फिट रहने के कुछ खास टिप्स-
- एक कप गर्म पानी में एक-एक टीस्पून शहद और नीबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है।
- एक ग्लास पानी में दो टेबलस्पून साबुत धनिया उबाल लें। ठंडा होने पर छान लें। इसे दिन में दो बार पिएं।
- प्याज का रस न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, बल्कि खून साफ कर हृदय को भी मजबूत करता है।
- विटामिन ई से भरपूर डाइट लें। जैसे- सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन ऑयल, अंकुरित अनाज आदि।
विटामिन बी 6 भी लें।
- इसके अलावा रोजाना लहसुन खाएं। गुग्गुल भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।
- गिलोय और काली मिर्च पाउडर के मिश्रण को रोजाना दिन में दो बार 3 ग्राम की मात्रा में खाएं।
- एक ग्लास पानी में एक टीस्पून मेथी पाउडर मिलाकर एक महीने तक रोज खाली पेट पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
- मेथीदाने का नियमित सेवन भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।
- रोजाना एक टेबलस्पून शहद के सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।
- कुकिंग के लिए सनफ्लावर ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
- सुबह-शाम एलोवेरा और आंवला के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
- दिन में एक से दो बार ग्रीन टी लें।
- मुल्तानी मिट्टी से पूरे शरीर का स्नान करें।
- रोजाना हल्दीयुक्त दूध का सेवन करें।
- रोज पेट पर आधे घंटे गीले कपड़े को लपेट लें। इससे पेट में चर्बी नहीं जम पाएगी और आप फिट महसूस करेंगे।