कोरोना से लड़ाई जारी है, बच्चों और बुजर्गों को कैसे रहना है सावधान

कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई जारी है। इस महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इसके लिए ढ़िलाई बिल्कुल न बरतें। एक्सपर्ट्स की मानें तो त्योहारों के सीजन में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अतः कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सरल नियमों का पालन करें। मास्क पहनें, शारीरिक दूरी का पालन करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और अपनी बारी आने पर कोरोना टीका जरूर लगवाएं। साथ ही लोगों को भी कोरोना नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं, घर के बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बच्चों और बुजुर्गों पर व्यापक असर पड़ा है। इसके लिए त्योहार घर पर ही मनाएं। हालांकि, लोगों के मन में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर कई सवाल हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोरोना वायरस के बदलते वैरिएंट से बच्चों और बुजर्गों को कैसे सावधान रहना है।