कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरकत में सरकार, उपायों को मजबूत करने पर गृह मंत्रालय का मंथन

कोरोना के नए वैरिएंट के जोखिमों को भांपते हुए सरकार बेहद सजग है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रोन’ के मद्देनजर पीएम मोदी द्वारा शनिवार को स्थिति की समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में वायरस के जाखिमों की बाबत वैश्विक स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में निवारक उपायों को मजबूत करने पर बातचीत हुई। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर रोकथाम और निगरानी उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।