प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का विमोचन हुआ, जिसमें पिछले 12 वर्षों के विकास और 2047 के भारत की परिकल्पना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव निवासी प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने एक ऐसी पुस्तक को पाठकों के सामने रखा है, जो मौजूदा दौर की विकास यात्रा, नीतिगत बदलावों और भविष्य के भारत की परिकल्पना को दस्तावेजी रूप में सामने लाने का प्रयास करती है। पुस्तक का नाम है- ‘मोदी युग का भारत’।
यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 12 वर्षों में किए गए विकासात्मक कार्यों, नीतिगत फैसलों और उनके व्यापक प्रभावों पर केंद्रित है। लेखक ने इसे महज सरकारी योजनाओं और आंकड़ों का संकलन बनाने के बजाय विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों को विषय की गहराई, उपलब्ध तथ्यों और उनके प्रभाव के साथ समझाने की कोशिश की है।