अमेरिका तक पहुंचा ओमिक्रोन, दुनिया भर में बढ़ी बेचैनी

Editor’s Pick (Rashtra Pratham) :- कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बारे में जैसे-जैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। बढ़ती दहशत के बीच कई देशों द्वारा यात्रा प्रतिबंधों को और सख्त किया जा रहा है और उड़ानों पर रोक लगाई जा रही है। इन सख्त उपायों के बावजूद ओमिक्रोन के मामले नए-नए देशों में मिल रहे हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले वाले देशों में अब अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नाम भी जुड़ गए हैं। इन तीनों देशों में एक-एक मामले मिले हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके 23 देशों में पहुंचने की जानकारी दी है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया है। इसी वजह से भारत सरकार ने भी अपने स्तर पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। अब जानकारी मिली है कि देश में 11 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लैंड की हैं और उनमें से 6 यात्री कोविड पाजिटिव पाए गए हैं।