दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन विजयी रहे, जबकि कुल 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ (डूसू/DUSU) चुनाव 18 सितंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे। इसके बाद शनिवार को वोटों की गिनती के दौरान दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंततः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फिर अपना झंडा गाड़ दिया।
एबीवीपी ने चार में से तीन केंद्रीय पदों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर परचम लहराया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है। मालूम हो कि शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुख्य मुकाबला था।