सेंट्रल रेलवे 1 से 31 अक्टूबर तक ‘टिकट चेकिंग अभियान’ चलाएगा, जिसके तहत यात्रा के दौरान ओरिजिनल आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।
फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और ज्यादातर लोग ट्रेन से अपने घर जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, अगर आप भी इस अक्टूबर के महीने में ट्रेन का सफर करने वाले हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, सेंट्रल रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक खास ‘टिकट चेकिंग अभियान’ चलाने जा रहा है।
आइए डिटेल में समझाते हैं कि रेलवे के ये नए नियम क्या हैं और आपको सफर से पहले किन बातों का ध्यान रखना है।
इस अभियान का सबसे बड़ा नियम है ‘वन टिकट, वन ओरिजिनल आईडी’। रेलवे के अधिकारियों ने साफ कहा है कि अब सफर के दौरान सिर्फ टिकट होना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके पास अपना ओरिजिनल पहचान पत्र भी होना चाहिए।