दीपावली से प्रदूषण बढ़ने की आशंका के बीच दिल्ली एनसीआर दो दिन पहले मंगलवार को धनतेरस पर ही रेड जोन में पहुंच गया। हैरत की बात यह कि पराली का धुआं अभी काफी कम है, पटाखे भी नहीं जलाए जा रहे हैं, लेकिन वाहनों के धुएं ने दम घोंट दिया। दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह लगे यातायात जाम से कमोबेश सभी जगह का एयर इंडेक्स 300 पार कर गया। दिल्ली के भी 17 इलाके रेड जोन में पहुंच गए। सर्दी के इस सीजन में पहली बार राजधानी की वायु गुणवत्ता रेड जोन में आई है। सफर इंडिया के मुताबिक अब प्रदूषण में लगातार इजाफा होगा।