दिल्ली हाईवे पर डंपर ने स्कूटी को रौंदा; BBA छात्रा की मौत

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को रौंद दिया, जिससे बलिया की 23 वर्षीय बीबीए छात्रा अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई अंशुमन घायल हो गया, और पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

आगरा-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की सुबह तेज गति से दौड़ रहे डंपर ने स्कूटी को रौंद दिया। दुर्घटना में बलिया की छात्रा की मृत्यु हो गई। छात्रा यहां रहकर हाईवे स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से बीबीए कर रही थी। हादसा के बाद स्वजन मौके पर आए और पुलिस से घटना की जानकारी की।